जागेश्वर-रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के पितना,जांठा,फाराकोली,सलपड,मकडाऊं ,टकोली,आदि गांवों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनता के बीच उनके सुख दुख में शामिल होकर ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु आश्वस्त किया।श्री पाण्डेय ने जनता को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।श्री पाण्डे के साथ में ग्रामीण क्षेत्रों में लमगडा मंडल के पितना,चुपडा गांवों में ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,प्रकाश पान्डे,प्रकाश राम,गोपाल सिंह,बालम चिलवाल,प्रताप सिंह,आनन्द सिंह आदि तथा धौलादेवी मंडल के जांठा,फाराकोली,सलपड,मकडाऊ,आदि क्षेत्रों में प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैडा,जिला पंचायत सदस्य काभडी प्रतिनिधि हरीश राम,जिला पंचायत भैसाडी सदस्य प्रतिनिधी मनोज पंत,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री गोपाल सिंह,मंडल मंत्री दिवान राम,हरीश नैनवाल,महेश भट्ट,दिवान सिंह सेलाकोटी,रमेश जोशी,करन पाठक,दीपक उप्रेती,कैलाश सिजवाली,हरीश सिंह आदि रहे।