अल्मोड़ा-कांग्रेस आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा अडाणी द्वारा 2200 करोड़ की घूस दिए जाने पर अमेरिका में हुए मुकदमे में गौतम अडाणी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार एवं अडाणी का पुतला दहन किया गया और गौतम अडाणी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारी गौतम अडाणी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज गौतम अडाणी की वजह से पूरे देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है।हज़ारों लोगों का लाखों,करोड़ों रुपया डूब गया है। महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार को अडाणी को बचाने के बजाय उस पर कार्यवाही करनी चाहिए।जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक अडानी पर कार्यवाही ना किया जाना समझ से परे है।पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू,महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,विक्रम बिष्ट,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,जिला महामंत्री दीवान सतवाल,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार,नारायण दत्त पांडे,रमेश लटवाल,जया जोशी,संजू सिंह,सुनील कर्नाटक,जगदीश तिवारी,हेम चंद्र तिवारी,शरद शाह,रजनी टम्टा,बी के भट्ट,परितोष जोशी,निजाम कुरैशी,ललित सतवाल,देव मिश्रा, शशांक बिष्टबाल विक्रम रावत,मणिराज मटेला,मनोज बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *