केदारनाथ-केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा गांव गांव में भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के पक्ष में मतदान की अपील की गयी।इस अवसर पर केदारनाथ विधानसभा के अंतिम गांव मद्महेश्वर घाटी रांसी प्रचार में पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि पूरी केदारनाथ विधानसभा में मनोज रावत के लिए उत्साह जैसा माहौल है।वहीं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि भाजपा ने केदारनाथ की शिला दिल्ली ले जाकर पहले शिला न्यास किया और अब आजकल झूट परोस रहे है कि शिलान्यास नही किया।वही 12 से 15 लाख यात्रियों को हरिद्वार से अन्य डाइवर्ट करके पुरी चारधाम यात्रा का बेड़ा गर्क करने वाले धामी सरकार को केदारनाथ विधानसभा के लोग और बाबा केदार माफ नहीं करेंगें।जिसका जवाब परसों जनता मतदान के माध्यम से देगी तथा पूरी विधानसभा मनोज रावत को भारी मतों से जीत दिलाएगी।इस अवसर पर कुंजवाल के द्वारा मनसूना,राउलेक,पापंज क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा,सेक्टर प्रभारी एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी,राजेंद्र सिंह,प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल,सूर्यप्रकाश पुरोहित,जिलाध्यक्ष चमोली जगत सिंह,मंदिर समिति अध्यक्ष राकेस्वरी,चंदन बोरा,प्रधान पति योगेंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।
