अल्मोड़ा-भारत के प्रथम पंडित प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित नेहरू के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।एक नवजात शिशु समान मिले देश को उन्होंने जिस सांचे में ढाला उसी की परिणीति आज हम सबके सामने एक अदभुद स्वावलंबी और मजबूत राष्ट्र के तौर पर खड़ी है।उनके विजन से ही आज देश और इसका लोकतंत्र इतना मजबूत हो सका है।उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पंडित नेहरू के विकासवादी सोच के पैमानों ने देश को हर कदम पर मजबूत और दृढ़ रखा जिससे देश का हर व्यक्ति मजबूत और आत्मनिर्भर सोच के साथ आगे बढ़ पाया।जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में सामाजिक संस्थाओं का ठोस निर्माण कर हर सामान्य नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया जो आज राष्ट्र की प्रमुख नींव बना।उनके बिना देश की परिकल्पना नहीं की जा सकती।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद सिंह बगडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,जिला महामंत्री गीता मेहरा,जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज कुमार जोशी,एन डी पांडे,बीके भट्ट,विक्रम बिष्ट,मनोज बिष्ट,देव सिंह कनवाल,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा जोशी,महिपाल सिंह राजपूत,रमेश नेगी,दीवान सिंह मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *