अल्मोड़ा-दिनांक 13.11.2024 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि उनका नाबालिग पुत्र घर से स्कूल के लिये गया था जो अब तक घर वापस नहीं आया हैं व साथ में उसका दोस्त भी गया हैं। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 107/2024 धारा 140(3) बीएनएस में गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी ऑपरेशन स्माइल को गुमशुदा नाबालिग बालिको को शीघ्र बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस टीम व ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिग बालकों की तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए साईबर सैल की सहयोग से दोनो नाबालिग बालकों को आज दिनांक 14.11.2024 को 14 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना कर आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्रीमती रिंकी, कोतवाली अल्मोड़ा (विवेचक) मय कोतवाली पुलिस टीम
2-अपर उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह,प्रभारी ऑपरेशन स्माईल टीम मय स्माइल टीम
