अल्मोड़ा-दिनांक 9 नवम्बर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर आज दिनांक 8-11-2024 को नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी के निर्देशानुसार नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा दिवस के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के पाण्डेखोला,खोल्टा,लोवर माल रोड, माल रोड,पुलिस लाईन धारानौला, एन०टी०डी०,एल०आर० साह रोड, पटाल बाजार व चम्पानौला सहित नगर के विभिन्न मुहल्लों एवं मार्गो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान नगर की जनता को शहर को स्वच्छ बनायें रखने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।उक्त जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर निगम के पर्यावरण मित्रों,महिला स्वयं सहायता समूहों तथा जनसामान्य द्वारा सफाई अभियान में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया।विशेष सफाई अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार,पर्यावरण पर्यवेक्षक रतनसिंह,अजय,अविनाश, दीपक,राजेन्द्र,राजेश,अनिल तथा डे०एन०यू०एल०एम० के रमेश तिवारी,स्वयं सहायता समूह के गीता जोशी,शान्ती जोशी,जया पाण्डे,प्रीति जोशी,भगवती जोशी सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *