अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 08/11/2024 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सीओ अल्मोड़ा/सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार प्रभावी वेरिफिकेशन ड्राईव चलाये। किसी भी थाना क्षेत्र में संदिग्ध/आपराधिक व्यक्ति निवासरत न हो यह सुनिश्चित कर लें।समस्त थाना क्षेत्रों के स्कूल,कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानो के खुलने व बंद होने के समय पुलिस मोबाईल पार्टियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया।समस्त थाना प्रभारी/एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सख्त हिदायत दी कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी।लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के निर्देश दिये गये।जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये।जनपद अल्मोड़ा के प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिये गये।साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।जनता के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।जनपद अल्मोड़ा के साढ़े पच्चीस लाख से अधिक कीमत के 128 लोगों के गुम हुए मोबाइलों को गैर जनपद,बाहरी राज्यों से बरामद करने में सराहनीय योगदान देने वाले एसओजी अल्मोड़ा में नियुक्त कानि0 432 ना0पु0 बलवन्त प्रसाद को पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ चुना गया।एसएसपी द्वारा विगत माह अक्टूबर में प्रभावी पुलिसिंग,मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 13 अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों में उ0नि0 भगवान गिरी चौकी प्रभारी जागेश्वर थाना दन्या,उ0नि0 दिनेश परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा,हेड कानि0 गोपाल गिरी, थाना दन्या,कानि0 अभिसूचना दीपक कफल्टिया, अभिसूचना ईकाई अल्मोड़ा,हे0कानि0 149 ना0पु0 प्रकाश सिंह, थाना भतरौजखान,हे0कानि0 107 ना0पु0 श्रवण सैनी, थाना भतरौजखान,हे0कानि0 111 ना0पु0 मनोज कोहली, थाना चौखुटिया,कानि0 226 ना0पु0 विरेन्द्र पाल, थाना चौखुटिया,फायर मैन 310 श्याम लाल, फायर स्टेशन अल्मोड़ा ,फायर मैन 40 जीवन चन्द्र जोशी, फायर स्टेशन अल्मोड़ा,लीडिंग फायर मैन संदीप सिंह रावत, फायर स्टेशन रानीखेत,कानि0 101 स0पु0 प्रकाश चन्द्र, पुलिस लाईन अल्मोड़ा शामिल रहे। इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अल्मोड़ा बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा, निरीक्षक नारायण सिंह प्रभारी शिकायत/सूचना/सम्मन सैल,प्रभारी डीसीआरबी/सीसीटीएनएस अजय लाल साह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एफएसओ महेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र सिंह, कंपनी कंमाडर,एसडीआरएफ,
पीआरओ प्रमोद पाठक सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष, लाईन सूबेदार एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *