अल्मोड़ा-ग्रीन हिल्स ट्रस्ट कार्यालय में अल्‍मोड़ा जिले में मार्चुला के पास हुई बड़ी बस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मौन रखा गया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना व्यक्त की गयी।ये एक एसी त्रासदी रही जिसमें 36 यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी और 27 यात्री घायल हुए जिसके लिए ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया गया है। संस्था की सचिव डा वसुधा पन्त ने कहा कि हादसे की शिकार इस 43 सीटर बस में 63 लोगों का सवार होना कई सवाल खड़े करता है।जहां यह बस चालकों की गैर जिम्मेदारी दर्शाता है वहीँ यह भी दिखाता है कि हम यात्रियों को भी जागरूक होना पड़ेगा और हम लोग वाहन की सीटिंग क्षमता से अधिक ना बैठें।इस विभीषिका को देखते हुए उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि क्वारब पुल के पास लगातार मलवा आने से वहां पर सड़क की स्थिति काफी ख़राब है और नितांत आवश्यक है कि इस प्रकार की कोई दुर्घटना न घटे।इसके लिए वाहन चालकों को ओवरलोडिंग करने से रोका जाये।इन सन्दर्भों के साथ डा वसुधा पन्त, संजय अधिकारी,रोहित पन्त,नमित जोशी आदि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि इन त्रासदियों से बचाव के प्रति ‘आपके सक्षम विभाग द्वारा सचेत किया जाए और उल्लंघन करने वालों पर कायवाही हो’।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा इन सुझावों को सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *