अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला एवं नगर इकाई एवं वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात की गई और अल्मोड़ा नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया। व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को नगर की सुरक्षा के लिए नगर की प्राचीन बाजार और बाजार से लगे घनी आबादी वाले क्षेत्रों सहित मुख्य चौराहों में कैमरों को लगाने को लेकर अपनी बात रखी। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र अति शीघ्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता कर कैमरे लगाने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा जिलाधिकारी को ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार में दो स्वागत द्वार मिलन चौक और पलटन बाजार में बनाने को लेकर बात भी रखी गयी।श्री साह ने बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा इन स्वागत द्वारों हेतु शीघ्र अति शीघ्र धन आवंटन की बात कही गयी है।जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को यह भी अवगत कराया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा व्यापार मंडल के निवेदन पर दस लाख रुपया नगर पालिका को आवंटित किया गया था जिससे पालिका निर्माण नहीं करा पाई जबकि सभी प्रकिया पूरी की जा चुकी थी।व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा यातायात को देखते हुए जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि निर्माणाधीन पार्किंगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करके उपयोग में लाया जाए जिससे आम जनमानस को जाम से निजात मिले और बाहर से आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़े जिससे व्यापारियों का व्यापार भी बड़े।जिस पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा शीघ्र अति शीघ्र एक पार्किंग को शुरू करने का आश्वाशन दिया गया।व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को वेंडर जोन की समस्या से भी अवगत कराया कि जिसको जहां जगह मिल रही है वह वहां बैठ जा रहा है तथा नगर पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नगर को और एतिहासिक बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए वेंडर जोन जरूरी होना चाहिए।व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी को मल्ला महल से वानर देवी और कसार देवी रोपवे का निर्माण करने की भी बात कही जिस पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा इस दिशा में प्रयास करने की बात कही गयी।बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों द्वारा क्वारब पुल के पास हो रहे भूस्खलन और मार्ग को सुचारू करने की भी बात कही गयी। यह भी कहा गया कि कोई बड़ी घटना कभी भी घट सकती है अतः इसका शीघ्र हल निकाला जाए।बैठक में सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी का आभार जताया कि जिलाधिकारी द्वारा अल्मोड़ा की संस्कृति को एक अलग पहचान देने के लिए जो भी प्रयास किया जा रहे हैं वह सराहनीय हैं।बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी,जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,जिला संगठन मंत्री अतुल पांडे,जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला प्रचार मंत्री अशोक गोस्वामी,नरेंद्र कुमार (विक्की),नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, नगर कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल,नगर उपसचिव आशीष भारती, जिला सलाहकार जगमोहन अग्रवाल व गिरीश लाल,जिला संरक्षक योगेंद्र महाजन एवं वरिष्ठ सलाहकार दीप लाल साह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *