अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी आज देर रात्रि बाड़ेछीना की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवं जिला महामंत्री गीता मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलीला में पहुंचे।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति का मजबूत आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि रामलीला का उद्देश्य जहां एक और हमारी संस्कृति को संजोकर रखना है तो वहीं दूसरी ओर रामलीला में भगवान श्री राम से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होंने सबसे प्रभु श्री राम के दिखाएं आदर्शों पर चलने की अपील भी की। कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि बाड़ेछीना में कलाकारों के द्वारा दिन-रात मेहनत करके रामलीला का बेहद उत्कृष्ट मंचन किया जाता है जो काफी सराहनीय है।इस अवसर पर उनके साथ भगवती मटेला,निर्मल रावत, पूरन सुप्याल,विक्रम बिष्ट,गोविंद सिंह मेहरा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट रामलीला के लिए श्री रामलीला कमेटी बाड़ेछीना सहित कमेटी के अध्यक्ष बसंत तिलारा,उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट,उमेश गैड़ा,गोविंद जोशी,सचिव खिलानन्द भट्ट, उपसचिव बलदेव,कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट,हरीश बिष्ट एवं भानु तिलारा की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।
