अल्मोड़ा-विगत दिवस सल्ट में हुई बस दुर्घटना में कांग्रेस सेवा दल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की और दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। शोकसभा में कांग्रेस सेवादल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी,चंपा कुंवर,रेनू देवी, गंगा देवी,दीपा पांडे,सपना रजवार, मीना तिवारी, राजेश बिष्ट ,अशोक त्रिपाठी, मयंक पन्त,त्रिलोक बिष्ट आदि उपस्थित थे।
