अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधानसभा के अंतर्गत लमगड़ा ब्लॉक के छाना ढौरा ग्राम में एक बैठक को संबोधित करते हुए अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सदा विकास की पार्टी रही है।जब जब इस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही तब ही क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं।केवल विकास कार्य ही नहीं हुए हैं बल्कि गरीबों एवं पिछड़े लोगों हेतु योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाएं दी गई हैंं।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने पिछली बार उन्हें कांग्रेस सरकार में एक विधायक के रुप में कार्य करने का मौका दिया तथा उनके द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु पूरा प्रयास किया गया।क्षेत्र में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने हेतु लोगों से अनुरोध किया तथा बूथ कमेटी के महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं लमगड़ा ब्लॉक के प्रभारी गोपाल सिंह चौहान एवं संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम चन्द्र आर्य द्वारा किया गया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट,जिला महासचिव चंद्र प्रकाश जोशी,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य हेम चंद्र जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोरा,प्रधान पान सिंह सिजवाली,नवल बिष्ट,आनंद सिंह,मनोज कुमार,रणजीत सिंह,हुकुम सिंह,शेर सिंह,भगवत सिंह,नंदन सिंह, शुभम,राम सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
