अल्मोड़ा -निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने सभी नगरवासियों को दीपावली,गोवर्धन पूजा तथा भैय्या दूज के पावन त्यौहार पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अपने शुभकामना संदेश में प्रकाश जोशी ने कहा कि दीपावली के इस त्यौहार पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी लोगों, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाए।उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए तथा साथ ही हमारी प्रगति के साथ-साथ समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *