अल्मोड़ा-श्री गौरी शंकर शाह पुत्र स्वर्गीय बद्रीदास शाह निवासी जौहरी बाजार अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2021 को कोतवाली अल्मोड़ा में अभिषेक मौर्य पुत्र अरविन्द कुमार मौर्य निवासी ग्राम जौलहापुर पो० कन्धरापुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के विरूद्व भारती विद्यापीठ लॉ कॉलेज पुणे में उनके बेटे के एडमिशन के नाम पर 5,05150 रूपये की ठगी किये जाने के सम्बन्ध में मु०अ०सं० 02/2021 पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना उ०नि० रजत सिंह कसाना द्वारा की जा रही थी।पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले में विवेचक को दिये गये दिशा निर्देश एवं टीम को त्वरित कार्यवाही कर फर्जी काउन्सलर को गिरफ्तार किये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तार के प्रयास किये गये तथा अभिषेक को पूछताछ हेतु थाने लाया गया,गहन पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा किया गया फ्राॅड स्वीकार किया गया।जिसे दिनाॅक- 11/03/2021 को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।वादी द्वारा अपने पुत्र का दाखिला भारती विद्यापीठ लाॅ काॅलेज पुणे में कराने हेतु गूगल से नम्बर ढूंढा।प्राप्त नम्बर पर बात करने के उपरान्त एक व्यक्ति से एडमिशन के नाम पर वार्ता हुई।अभियुक्त द्वारा एजुकेशन काउंसलर बनकर भारती विद्यापीठ लॉ कॉलेज पुणे में वादी के पुत्र का एडमिशन कराने हेतु फाॅर्म फीस देने हेतु कहा गया जिस पर वादी द्वारा 24 अक्टूबर को सर्वप्रथम 2150 रूपये उसके यूनियन बैंक खाते में डलवाये गये।इसके बार अलग अलग तिथियों में एडमिशन के नाम पर 1,28000 रूपये उसके बाद वह बच्चे के भविष्य की उज्जवल बनाने हेतु अपनी बातों में फसाते हुए एवं सीट फुल हो जाने का झाॅसा देकर 1,40000 रूपये, 80,000 रूपये तथा 1,55000 रूपये अलग अलग तिथियों में ठग द्वारा अपने खाते में कुल 5,05150 रूपये (पांच लाख पांच हजार एक सौ पचास रूपये) डलवाये गये।रुपये डलवाने के बाद भी वादी के लड़के का एडमिशन न किये जाने एवं पैसे वापस मागने पर आनाकानी करने पर ठगी का अहसास हुआ एवं कोतवाली आकर अभियोग पंजीकृत करवाया गया।गूगल एवं फेसबुक पर एडमिशन ओपन के नाम से विज्ञापन प्रचारित करते हुए अभियुक्त भारती विद्यापीठ पुणे जो कि इण्डिया का सर्वोत्तम लाॅ काॅलेज माना जाता है का विद्यार्थी रहा है,2011 से में बीटेक कम्प्लीट किया है।लगभग 10 वर्षो से इसी तरीके से काम करता है तथा पुणे में एक फ्लैट में रहता है।गूगल एवं फेसबुक पर भारती विद्या पीठ लॉ कॉलेज एवं अन्य कॉलेज में दाखिला हेतु कॉलेज प्रशासन या काउन्सलर बनकर एडमिशन ओपन संबंधित विज्ञापन,ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर आदि का प्रचार प्रसार करता है।एडमिशन कराने हेतु लोग गूगल पर काॅलेजों का नाम सर्च करते हैं तो ठगों द्वारा दिये गये विज्ञापन एवं मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जाता है,ठग द्वारा उन्हें लगातार ईमेल आईडी एवं एडमिशन फॉर्म आदि उपलब्ध कराया जाता है तथा झांसे में लेकर इनसे रकम मांगी जाती है।जिससे लोगों की मेहनत की कमाई ठगों की जेब में चली जाती है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एक हजार रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।एसएसपी अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट ने सभी नागरिकों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि नामी काॅलेजो/संस्थानों में दाखिले के नाम पर आन-लाईन ठगी का खेल चल रहा है।कहीं आप भी शिकार न बन जायें।फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें, अधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।आपकी एक गलती से आपकी मेहनत की कमाई ठगों की जेब में जा सकती है।यदि आप ठगी का शिकार हो गये हों तो तत्काल नजदीगी थाना,साईबर सैल को सूचित करें।अभियुक्त की पहचानअभिषेक मौर्य उम्र- 32 वर्ष पिता अरविन्द कुमार मौर्य निवासी कन्धरापुर, जिला आजमगढ़ उ०प्र० के रूप में हुई है।बरामदगी में 15500 रूपये,एक विवो का मोबाईल मय सिम मिला है।गिरफ्तारी टीम में उ०नि०रजत सिंह कसाना,का० संदीप सिंह शामिल रहे।