अल्मोड़ा-अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आई है जहां आर्यन छात्र संगठन अलमोड़ा के महासचिव प्रत्याशी पंकज सिंह कनवाल ने चितई गोलू देवता के मंदिर में न्याय की गुहार लगाई है।पंकज ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव ना करवाकर जो अन्याय उत्तराखंड के समस्त छात्र नेताओं व छात्रों के साथ किया गया है उसमें अब गोलू देवता ही सबको न्याय दिलाएंगे।कहा कि हम सभी का ज़िंदगी में कुछ न कुछ बनने का सपना होता है,एक छात्र नेता को राजनीति में कदम रखने के लिए छात्रसंघ चुनाव पहली सीढ़ी है और आज उनका भविष्य खतरे में है।सरकार पूरी तरह मौन है।कहा कि आज उनके द्वारा गोलू देवता को पूरे उत्तराखंड के छात्र नेताओं की ओर से अर्ज़ी लिखी गयी है और सरकार की सदबुद्धि के लिए भी गोलू देवता से प्रार्थना की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *