अल्मोड़ा-आज दिनांक 29/10/2024 को देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा थाना बाजार,कचहरी बाजार,लाला बाजार,नंदा देवी,एलआरसाह रोड,माल रोड शिखर तिराहा,टैक्सी स्टैण्ड केमू स्टेशन,चौघान पाटा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा को संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिये पिकेट,पैदल गश्त,मोबाईल ड्यूटियां और बढ़ाने के निर्देश दिये गये।इस दौरान इंस्पेक्टर एल आई यू मनोज भारद्वाज व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *