अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है।एक छात्र के द्वारा आज आत्मदाह की चेतावनी दी गई थी जिसके मध्य नजर पुलिस बल गांधी पार्क में तैनात था लेकिन इसी दौरान छात्र को पुलिस ने दबोच लिया।लेकिन इस दौरान दो छात्रों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया और एक छात्र ने अपने ऊपर आग लगा दी जिसे गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और आज स्थिति एकदम भयावह हो गई।इसके बाद एन एस यू आई छात्र संगठन के छात्रों ने गांधी पार्क में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया।
