अल्मोड़ा -प्रैस को जारी एक बयान में आर्यन छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उज्जवल जोशी ने कहा कि जैसे कि आप सभी को ज्ञात है कि धामी सरकार द्वारा इस साल छात्रसंघ चुनाव नही होने का फरमान जारी किया गया है। प्रदेश का पूरा छात्र समुदाय सभी छात्र संगठन बौखला उठा है। हर जगह प्रदर्शन जारी है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जो खुद को युवा मुख्यमंत्री कहते है उनसे ये कहना चाहता हूं हम छात्रों को धन सिंह रावत से ना कोई उम्मीद कभी थी ना कभी है,हम आपसे ये कहना चाहते है कि अगर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा नही हुई तो समस्त युवा तरुणाई पूरे प्रदेश की युवा तरुणाई 20 नवंबर को होने जा रहे केदारनाथ उपचुनाव मे भाजपा के खिलाफ़ अपना समर्थन देंगे,चाहे हमे किसी पार्टी का सपोर्ट करना पड़े या किसी निर्दलीय प्रत्याशी का।कहा कि ये 2024 का युवा है,जागा हुआ युवा है ये अगर आपको कुर्सी पे बैठा सकता है तो उतार भी सकता है।
