देहरादून-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन हेतु पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है जिसमें विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं विधायक मनोज तिवारी को विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक ललित फर्शवान एवं 2022 प्रत्याशी जयंत रमोला को विधानसभा सह प्रभारी बनाया गया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने प्रभारीगण एवं सह प्रभारीगणों से अपेक्षा की है कि वह शीघ्र ही केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करेंगे।
