जागेश्वर-विगत दिवस अल्मोड़ा जिले के विकासखण्ड लमगड़ा मूल निवासी गौलीमहर श्वेता नगरकोटी अपनी ट्रेनिंग(आईएएस) पूर्ण करने के बाद प्रथम बार अपने पिता के नैनिहाल ग्राम सभा सत्यौं अपने परिवार के साथ पहुंची जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली।अल्मोड़ा पहुंचकर वे न्याय के देवता गोल्ज्यू चितई मन्दिर पहुंची तथा दर्शन,पूजा पाठ इत्यादि किया।दोपहर में वे राजकीय इन्टर कालेज सत्यों पहुंची जहां उन्होंने छात्र छात्राओं से मुलाकात की।विदित हो कि श्वेता के पिता ने इसी विद्यालय से अपनी शिक्षा पूर्ण की थी।उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से लक्ष्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ने की अपील की।श्वेता ने बताया कि उनके पिता का बचपन ग्रामसभा सत्यों अपने नैनिहाल में ही बीता तथा यही से उन्होंने अपनी शिक्षा ली।अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता को दिया।उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा समाज के पिछड़े,गरीब,असहाय लोगों की मदद करना है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनके नैनीहाल में भोज का कार्यक्रम भी रखा।उनके नैनीहाल की तरफ से जसवन्त सतवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्वेता ने पूरे गांव सहित उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।शाम को श्वेता ग्रामवासियों से मिली तथा उनके साथ अपने विचार साझा किये।जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने भी श्वेता से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्वेता ने बताया कि 17 अप्रैल को वे केरला में जिलाधिकारी पद पर अपनी तैनाती लेंगी।इस अवसर पर रा०इ०कालेज सत्यों का अभिभावक संघ,विद्यालय परिवार,प्रधानाचार्य, छात्र छात्राएं,जसवन्त सतवाल,लता देवी,नन्दन सतवाल, जीवन्ती देवी,दीवान सतवाल,पान सिंह सतवाल,भगवत सतवाल, नरेन्द्र सतवाल,गोविन्द सतवाल,भवान सिंह राणा,आनन्द सिंह,दीवान सिंह,खीम सिंह,बहादुर सिंह,पूरन सिंह,किशन सिंह,संजय सिंह,गोपाल सिंह,नवीन सिंह,भीम सिंह,महेन्द्र सिंह,विजय सतवाल,महेन्द्र सिंह,बची सिंह राणा,दीपक सिंह,रमेश सिंह,राकेश सिंह,राकेश बगडवाल, खड़क सिंह,गोपाल सिंह,राजन बिष्ट, देव बिष्ट, चन्दन बोरा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सतवाल ने बताया कि श्वेता नगरकोटी की उपलब्धि हम सबके लिए प्रेरणा और सीख है।