अल्मोड़ा-उत्तराखंड भारत स्काउट गाइड जिला संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में खण्ड शिक्षा अधिकारी भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला की अध्यक्षता एवं दिगम्बर फुलोरिया जिला संगठन आयुक्त स्काउट की देखरेख में भैसियाछाना विकास खण्ड में स्काउट गाइड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश चन्द्र आर्या चुने गए।ब्लाक सचिव भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला सहायक मुख्यालय आयुक्त धीरेन्द्र कुमार पाठक बने नान स्काउटर,प्रीति पंत प्रधानाचार्य बाइका बाडेछीना बनी अध्यक्ष।उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश कुमार तिवारी,मनीष जोशी,प्रमोद कुमार पंत,जितेन्द्र सिंह मेहरा,दीपिका पंत,रमेश चन्द्र सनवाल चुने गए।पूरन चन्द्र पाण्डे,पंकज भट्ट, बने मुख्य काउन्सलर।शान्ति टम्टा ममता भट्ट गाइड़ काउन्सलर चुने गए जो प्रशिक्षण विभाग संचालित करायेंगे।इधर ब्लाक कार्यकारिणी के गठन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य अपनी इच्छा शक्ति को जागृत कर सरकार द्वारा दो ड्रेस दी जाती हैं।उसमें से एक स्काउट गाइड की ड्रेस बनायेंगे तो वर्दी की समस्या समाप्त हो जायेगी।साथ ही हवालबाग, ताकुला,भैसियाछाना के प्रधानाचार्यो के लिए पृथक से पत्र निर्गत कर दिशानिर्देश देते हुए कहा कि 6 नवम्बर से 10 नवम्बर तक एडम्स इन्टर कालेज अल्मोड़ा में होने वाले राज्य अवार्ड कैम्प में प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के स्काउट गाइड अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करायेंगे जिसकी आख्या जिला संस्था से अल्मोड़ा में कैम्प के दौरान मांगी जायेगी।नान स्काउटर व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व लोक सूचना अधिकारी कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक हो या कर्मचारी सबको स्काउट गाइड नियम का पालन करना चाहिए जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिगम्बर फुलोरिया ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट कक्षा 6 से 12 तक होती है।जानकारी के अभाव में कतिपय प्रधानाचार्य 6–8 के बच्चों को भेज देते हैं जबकि तृतीय सोपान कैम्प के लिए स्काउट गाइड की उम्रसीमा 11 वर्ष 9 माह पूर्ण होनी चाहिए और 17 वर्ष तक स्काउट गाइड में प्रतिभाग कर सकते हैं। होमगार्ड भर्ती,बीएड एडमिशन, बीएससी अधिवक्ता रेलवे आदि में स्काउट गाइड को अधिमान अंक प्राप्त होते हैं।इस अवसर का स्काउट गाइड को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। ब्लाक सचिव सुरेश चन्द्र आर्या ने कहा कि स्काउट गाइड का तृतीय सोपान कैम्प 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राइका धौलछीना में सम्पन्न किया जाएगा।इधर भैसियाछाना ब्लाक कार्यकारिणी के गठन पर जिला संस्था अल्मोड़ा अध्यक्ष वीरचन्द सिंह गढ़वाली ओपन ग्रुप अल्मोड़ा ने बधाई दी है।स्काउट बैठक में सुरेश राम आर्या,राजकीय इंटर कालेज धौल छीना पूरन चन्द्र पाण्डेय,रा जूनियर हाईस्कूल चनोली शांति टम्टा,रा इ कालेज धौल छीना भगवती गोस्वामी, राजकीय कन्या इंटर कालेज बाड़े छीना नितिन कुमार वर्मा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान दीवान सिंह, राजकीय जूनियर हाईस्कूल त्रिनैली दीपक आर्या, राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़ राज किशोर जोशी,रा उ मा वि धौल नेली कमल सिंह,स्काउटर राजकीय इंटर कालेज पेटशाल धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय राजकीय इंटर कालेज नगरखान उमेश चन्द्र लोहनी रा जू हा खांकरी, लोकेश चन्द्र प्रा वि दियारी जोशी मोनिका बिष्ट अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना, धीरेन्द्र कुमार पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना रविन्द्र कुमार जूनियर हाईस्कूल थिकलना देवड़ी, लच्छी लाल टम्टा रा जू हा मंगलता रीता आर्या राजकीय जूनियर हाईस्कूल अलई, दीपा बिष्ट राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल चन्द्र कोट त्रिभुवन सिंह मेर,प्रदीप सिंह रा इ कालेज खाटवे उपस्थित रहे।खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को स्काउट स्कार्फ पहनाया गया।युवा कल्याण अधिकारी को भी बैच अलंकरण व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। जिला संगठन आयुक्त श्री दिगंबर फुलोरिया को भी बैच अलंकरण व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *