धौलछीना-श्री रामलीला कमेटी धौलछीना के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस में रामचंद्र जी की बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शन उमड़ पड़े।इस दौरान सीता जी की विदाई देखकर दर्शकों की आंखें भर आई।भगवान श्री रामचंद्र जी की अयोध्या से आई बारात का जनकपुरी में भव्य स्वागत किया गया।प्रभु श्री रामचंद्र जी की बारात का जीवंत अभिनय ने सभी का मन मोह लिया।बाद में विधि विधान से प्रभु श्री राम और सीता माता का विवाह हुआ।सीता जी की विदाई के जीवन मंचन से पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें भर आई।शनिवार रात राम बारात के पश्चात कैकेयी मंथरा संवाद,दशरथ कैकेयी संवाद, सीता राम लक्ष्मण संवाद,राम कौशल्या संवाद तथा वनवास के दृश्यों का मंचन किया गया। दशरथ कैकई संवाद तथा कौशल्या राम संवाद के दृश्यों को दर्शकों में खूब पसंद किया। इस दौरान राम का अभिनय केवल चम्याल,लक्ष्मण का अभिनय हितेश मेहरा,भरत दीपक मेहरा,शत्रुघ्न तनिष्क रावत,जनक प्रशांत रावत, सीता काजल बोरा तथा दशरथ का किरदार प्रकाश वर्मा ने निभाया। इससे पूर्व चतुर्थ दिवस के मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह तथा सचिव भैरव गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश डसीला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *