अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मनोनयन पर आज चौहानपाटा में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के स्वंय सेवक के रूप में एक साधारण कार्यकर्त,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री रहते हुऐ अपना राजनैतिक जीवन प्रारम्भ किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय सचिव और अनेक दायित्वों का निर्वहन किया तथा 2017 के विधानसभा चुनाव में सिटिंग विधायक होने के बावजूद वे टिकट कटने के बावजूद धैर्यता के साथ संगठन में कार्य करते हुऐ 2019 में पौड़ी लोकसभा से सांसद सदस्य निर्वाचित हुऐ।आज मुख्यमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के कार्यो को गति मिलेगी तथा संगठन और सरकार मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला महामंत्री महेश नयाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा,जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद आगरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा,अरविन्द बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह,जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,ललित मेहता, नगर महामंत्री मनोज जोशी,संजय साह रिक्खू,देवेन्द्र सत्यपाल,आशीष कुमार,लीला बोरा,प्रेमा मेर,रेखा आर्या, लता पाण्डे,चम्पा पाण्डे,विद्या बिष्ट, माया जोशी,चन्द्रा जोशी,दीपक पाण्डे, सभासद अल्मोड़ा अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट,राजेन्द्र प्रसाद, मुकुल कुमार, रमेश मेर, कृष्ण बहादुर सिंह, अमित बिष्ट, अभय कुमार, संजय अग्रवाल, रोहित भोज, रक्षित कार्की, भावेष जोशी, दीक्षित जोशी, मदन बिष्ट, तसलीम अंसारी,सलमान अंसारी,असलम खान,भगवत सिंह बिष्ट, आनन्द कनवाल,किशन सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
