अल्मोड़ा-प्रान्तीय उद्योग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सुहागिनों के महापर्व करवाचौथ के शुभ उपलक्ष्य पर अल्मोड़ा बाजार रविवार को खुला रहेगा। उन्होंने सभी माताओं,बहनों को नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा की तरफ से सुहागिनों के महापर्व करवाचौथ की बधाई भी दी है। विदित हो कि इस साल चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024 यानी रविवार के दिन सुबह 6:46 के बाद शुरू होती है और इसका समापन 21 अक्टूबर 2024 सुबह 4:46 पर होगा। उन्होंने अपील भी की है कि जनता कि सुविधा के लिए बाजार खोला गया है इसलिए रविवार को बाजार आकर खरीददारी करें और बाजार की शोभा बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *