अल्मोड़ा-रेड क्रॉस सोसाईटी अल्मोड़ा द्वारा भैंसियाछाना ब्लॉक के ल्वेटा ग्राम में बरसात में जमीन धसने के कारण क्षतिग्रस्त हुए दस मकानों के प्रभावित भवन स्वामियों/निवासियों को राहत सामग्री प्रदान की गयी।रेड क्रॉस द्वारा मौका स्थल पर पहुंच प्रभावितों को तिरपाल,किचन सेट व कंबल इत्यादि वितरित किए गए।विदित हो कि उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा के द्वारा भी रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा से प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की गयी थी। रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा चन्दन सिंह,केदार सिंह, सुरेश सिंह,हरीश सिंह,रमेश सिंह,सोबन सिंह,हुकुम सिंह, प्रेमसिंह,हयात सिंह,बिशुनली देवी को राहत सामग्री प्रदान की गयी।इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि रेडक्रास समिति का उद्देश्य और प्राथमिकता ही जरूरतमंदों एवं आपदा प्रभावितों को सहायता उपलब्ध करवाना है।कार्यक्रम में रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल,मनोज भंडारी, ग्राम प्रधान लेवेटा गोपाल सिंह,जगदीश जीवन आदि लोग उपस्थित रहे।
