रानीखेत-उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर को कनिष्ठ वर्ग तथा दिनांक 16 अक्टूबर को वरिष्ठ वर्ग की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में भव्यता के साथ किया जा रहा है। कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में 6 संस्कृत प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं।जिसमें संस्कृत नाटक प्रतियोगिता,संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता,संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता,संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता,संस्कृत आशु भाषण प्रतियोगिता तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ चूड़ामणि हर्बोला सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता,डॉक्टर बबीता कांडपाल सहायक प्राध्यापक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत,श्रीमती विमला बिष्ट प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत तथा प्रकाश चंद्र तिवारी प्रवक्ता विकास खंड संयोजक संस्कृत प्रतियोगिता के कर कमल के द्वारा किया गया।विकासखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में ताड़ी खेत विकासखंड के समस्त अशासकीय शासकीय,संस्कृत विद्यालय तथा निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंत्रमुग्ध और सम्मोहक प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर चूड़ामणि हर्बोला सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता के द्वारा की गई।मुख्य अतिथि डॉक्टर बबीता कांडपाल,सहायक प्रोफेसर संस्कृत विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, विशिष्ट अतिथि विमला बिष्ट एवं ललित मोहन आर्य ने कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद तिवारी प्रवक्ता विकास ताड़ीखेत के संयोजक के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विकासखंड ताड़ीखेत के छात्र-छात्राओं के साथ उनके दल शिक्षक,निर्णायक तथा चंद्रशेखर बुधोड़ी,पुष्कर जोशी,दीपक बुधोड़ी, खीमानंद जोशी,प्रकाश चंद्र,योगेश कुमार तिवारी,संजय कुमार पांडे,मीना मेहरा श्रीमती सुनीता लोहनी,राहुल कुमार मिश्रा,विजया तिवारी, रेनू उपाध्याय प्रियंका अधिकारी, खीमानंद जोशी,गीता राणा भवन चंद तिवारी उषा उपाध्याय,प्रकाश चंद तिवारी,मीनाक्षी उप्रेती,हेमा बोरा, सुधा टम्टा,डॉक्टर गरिमा,दर्शना शाह, मीरा नेगी,कृष्ण कुमार उपाध्याय,रमेश पपनै,श्याम सुंदर आर्य,ज्योति मौलेखी,नवीन चंद्र जोशी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में रा बा इ का रानीखेत प्रथम,अटल उत्कृष्ट राइका भुजान द्वितीय तथा राइका चौकुनी तृतीय स्थान पर रहे।संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने प्रथम,गोविंद बल्लभ स्प्रिंग फील्ड स्कूल रानीखेत ने द्वितीय तथा राइका बंगोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।संस्कृत आशु भाषण प्रतियोगिता में श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत प्रथम,आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत द्वितीय तथा नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत तृतीय स्थान पर विजेता रहे।श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइका भुजान प्रथम,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत द्वितीय तथा कैण्ट इंटर कॉलेज रानीखेत तृतीय स्थान पर रहे।संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में श्री राम संस्कृत विद्यापीठ ने प्रथम , आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने द्वितीय तथा गोविंदबल्लभ स्प्रिंग फील्ड स्कूल रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में राबाइका ताड़ीखेत प्रथम,स्प्रिंग फील्ड स्कूल द्वितीय तथा आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर विजेता रहे।सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्राओं को अकादमी की तरफ से प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *