अल्मोड़ा-अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए अल्मोड़ा जिलाधिकारी ने इस मार्ग पर मंगलवार से सात दिन के लिए आवागमन रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। विदित हो कि क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है और सोमवार देर रात एक ट्रक बीच में मलबे में फँस गया था और यह मार्ग सभी वाहनों हेतु बंद कर दिया गया था। जिसके बाद मंगलवार दोपहर में ट्रक हटाकर छोटे वाहनों हेतु मार्ग चालू कर दिया गया था। मार्ग की स्थिति को देखते हुए रात्रि में मार्ग बंद रखने का जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। आदेश में वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा- विश्वनाथ- शहरफाटक मोटर मार्ग और खैरना रानीखेत मोटर मार्ग का बंद अवधि में प्रयोग करने को कहा गया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि यदि उपरोक्त निर्देशों में किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। एम्बुलेंस तथा अन्य आवश्यकीय सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन उपरोक्त प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *