अल्मोड़ा-दशहरा पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा में दुर्गा माता की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नवरात्रि के समापन तथा दशहरे के अवसर पर शनिवार को नगर के सभी मोहल्लों से दुर्गा माता की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के सभी दुर्गा पंडालों से दुर्गा माता की प्रतिमाएं झांकी में सजाकर शिखर तिराहे पर पहुंची। जहाँ से झाकियां मुख्य बाजार होते हुए क्वारब विसर्जन स्थल को रवाना हुई। झांकियों में भक्त उत्साह में झूमते, भजन गाते नजर आए। भक्तों ने झाकियों पर फूल बरसाए और प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकली झांकियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। झांकियों में सजावट के साथ डीजे पर भजन भी बज रहे थे जिसकी धुन पर भक्त नाच रहे थे। यहाँ देवी की झांकियों में नगर के लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, खत्याड़ी, ढूँगाधारा, राजपुरा, पातालदेवी आदि स्थानों से झांकियां शिखर तिराहे पर पहुँची। जहाँ से झांकियों को मूर्ति विसर्जन हेतु मुख्य बाजार होते हुए कोसी और सुयाल नदी के संगम स्थल क्वारब ले जाया गया जहाँ मूर्तियों को विधिवत विसर्जित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *