अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2024 के सप्तम दिवस के अवसर पर जटायु उद्धार,मायावी दुंदभी प्रसंग, कबन्ध उद्धार, शबरी प्रसंग, सीता खोज और हनुमान जागर के दृश्यों का मंचन किया गया।शबरी प्रसंग व हनुमान जागर को दर्शको का विशेष स्नेह मिला।लीला देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है। सप्तम दिवस की लीला के मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने सभी आयोजको को बधाई दी व कहा कि राम कार्य मे लगे हर व्यक्ति को प्रभु राम का विशेष स्नेह प्राप्त होता है अन्य अतिथियो के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, रंगकर्मी लता पांडे,जिला सहकारी बैंक में अनुभाग अधिकारी श्वेता उपाध्याय,नगर निगम आयुक्त वैभव काण्डपाल,भरत त्रिपाठी,दिनेश मठपाल लोग रहे। रामलीला के दौरान प्रतिदिन की भांति संस्था अध्यक्ष धरणीधर पांडे, मनोज साह,विनीत बिष्ट,हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर काण्डपाल,नारायण बिष्ट, रोहित साह,भारत गोस्वामी,अभय उप्रेती,ललित मोहन साह,सुबोध नयाल,अर्जुन नयाल, राजेश साह, मनिकरण गुप्ता, विजय चौहान,विनोद थापा, ललित प्रकाश, पूजा थापा, कँचन बिष्ट, अभय साह, दीपक वर्मा, भाष्कर साह, विवेक वर्मा,अजय साह, यश साह, दीक्षा साह, प्रियांशु साह, दीवान कनवाल, दीवान बिष्ट, कैलाश साह,जगत मोहन जोशी,अमित साह, चहक त्रिपाठी,रवीना, सुमित साह, संजय साह,सुंदर जनोटी,कमल वर्मा,संजय वर्मा टैनी, अजय चौहान,मीनाक्षी साह,मीनाक्षी जोशी, चम्पा जोशी,डॉ ललित चन्द्र जोशी ,मानस वाणी, विनोद गिरी गोस्वामी, हेम गिरि गोस्वामी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
