अल्मोड़ा-विगत रात्रि नगर निवासी बिशन सिंह की धार की तूती स्थित दुकान में आग लग गई जिसमें सारा सामान जल कर खाक हो गया।इस स्थिति में रैड क्रास समिति अल्मोड़ा द्वारा तत्काल त्वरित सहायता के रूप में बिशन सिंह को राहत सामग्री प्रदान की गयी जिसमें किचन सैट,तिरपाल,कम्बल आदि थे।रेड क्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि बिशन सिंह की दुकान में अग्निकांड की घटना बेहद दुखद है।इस घटना में पीढ़ित के रोजगार का साधन समाप्त हो गया है।रेड क्रॉस के हरीश कनवाल ने कहा कि प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अपने स्तर से पीड़ित बिशन सिंह की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल,डा जे सी दुर्गापाल,हेम चन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे।
