अल्मोड़ा-महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कांंग्रेस की प्रदेश सचिव रजनी टम्टा ने देवी मन्दिर टम्टा मोहल्ला में वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता लीला जोशी ने की।इस अवसर पर कांंग्रेस की प्रदेश सचिव रजनी टम्टा ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।उन्होंने कहा कि समाज आ भी यह दायित्व बनता है कि महिलाओं को सम्मान देते हुए और अधिक प्रोत्साहित किया जाए।उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का हौसला बुलन्द करने के लिए उनके द्वारा वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो,चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो,राजनैतिक, व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में आज महिलाएं अपनी प्रतिभा बिखेर रही हैं।कार्यक्रम में कानन देवी,जीवन्ती देवी,नन्दी देवी,संतोष देवी,जीवन्ती देवी,बसन्ती देवी,देवा टम्टा,बसन्ती टम्टा,तसिया बेगम,मुन्नी देवी आदि को सम्मानित किया गया।
