अल्मोड़ा-हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज देर सायं शिखर चौराहे पर ढोल नगाड़ों के बीच मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में लगातार लोगों का अटूट भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर बन रहा है हरियाणा चुनाव परिणाम जिसका जीता जागता उदाहरण है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,दर्शन रावत,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर मंत्री दिशांत पवार, नरेन्द्र सिंह बिष्ट नैरी,अजय वर्मा,सलमान अंसारी,जगत तिवारी, निवर्तमान सभासद मनोज जोशी,संदीप श्रीवास्तव,महेश नयाल,रिख्खू साह सहित महिला मोर्चा एवं दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
