अल्मोड़ा-दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को ढूंगाधारा दुर्गा महोत्सव 2024 में मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना करते हुए सांय कालीन संध्या भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकर दत्त पांडे सेवानिवृत्ति सूचना अधिकारी सूचना विभाग अल्मोड़ा,प्रधानाचार्य बी.डी पांडे,अध्यापक कैलाश तिवारी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।दुर्गा महोत्सव 2024 के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया और त्रिलोक सिंह रौतेला नगर महा मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं मोहित बिष्ट नगर महामंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने अन्य अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।दीपक कांत पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।अनंत बिष्ट योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो खेल कोच ने अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के संयोजक एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर कार्यक्रम को सहयोग देने एवं भव्य बनाने के लिए सबका आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिसमें अवनि बिष्ट,अनु कुमारी,माही बिरौड़िया,प्रियांशी पांडे,हेमलता को मंच पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उसके पश्चात ढूंगा धारा,पूर्वी पोखरखाली,मकेड़ी और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं,बहनों,बेटियों,युवा जनों तथा श्रद्धालुओं ने सुंदर भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा पूरे वातावरण के माहौल को भक्तिमय बनाकर सुंदर प्रस्तुति दी और साथ में प्रार्थना कर सभी के लिए मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *