बागेश्वर-कोरोनावायरस के कारण पूरे देश में जिस प्रकार की तबाही फैली हुई है इससे हमारा राज्य उत्तराखंड भी अछूता नहीं रहा है और उत्तराखंड के ही बागेश्वर जिले के दूरस्थ विद्यालय चौड़ास्थल में सोमवार को दीया ग्रुप के द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सहायक सामग्री को उपलब्ध करायी गयी क्योंकि यह ऐसा क्षेत्र है जहां भली-भांति ना तो नेटवर्क आ सकता है और ना ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इतने संपन्न हैं कि वे टेक्नोलॉजी से संबंधित चीजों को खरीद सकते हैं। इसीलिए दीया ग्रुप ने ऐसे गांव का चयन किया जहां पर वास्तविक रुप से बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री की आवश्यकता पड़ती है और वे इसके कारण पर्याप्त रूप से सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं।दीया ग्रुप ने इंटर कॉलेज चौड़ा स्थल में जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जिस बच्चे को जिस प्रकार की कॉपी किताबें या पेन की जरूरत थी वह भी उपलब्ध कराई।बच्चों के द्वारा भी दीया ग्रुप के सदस्यों से यह प्रॉमिस किया गया कि वह जरूर एक दिन अपने गांव का नाम रोशन करेंगे।दीया ग्रुप ने जब बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में जानने की कोशिश की तो उसमें अधिकतर बच्चों ने बताया कि वे आर्मी में ऑफिसर व शिक्षक बनना चाहते हैं।दीया ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों को उनके लक्ष्य हेतु क्या योग्यताएं होती हैं और कैसे इसको हासिल किया जा सकता है इस पर गहन चर्चा की।बता दें कि दीया ग्रुप पिछले एक वर्षों से अलग-अलग क्षेत्रों में शिक्षा से संबंधित कार्यों में अपना सहयोग कर रहा है और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सहायक सामग्री भी उपलब्ध कर रहा है।दिया ग्रुप के सदस्यो ने बताया गया कि वह आने वाले भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम दूरस्थ गांव में करेंगे ताकि इसका लाभ जो वास्तविक रूप से जरूरमंद हैं को मिल सके।इस कार्यक्रम के अवसर पर अखिलेश चौहान,गंगा सिंह बसेड़ा,लक्ष्मण सिंह बसेड़ा,जीवन सिंह दानू,दयाल सिंह दानू,लोकपाल आर्य,विजय कुमार, रेनू टाकुली,अंजना चौहान और अन्य सदस्य मौजूद रहे।