अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में नवनियुक्त 66 पैरा लीगल वालिंटियर का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरा लीगल वालियंटर के कार्यो,भूमिका, कर्तव्यों, नेशनल लीगल सर्विस आथोर्रिटी,(NALSA), उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल (UKSLSA) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के कार्यो व लोक अदालत, मध्यस्थता के महत्वों आदि की जानकारी दी गई। शेखर चन्द्र नैल्वाल,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा द्वारा संविधान, नालसा की शुरुआत आर्टिकल 39A और लीगल सर्विस आथोर्रिटी एक्ट, 1987 के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
