अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट देवाशीष नेगी का जन्मदिन आज अभाविप, भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं ने धूमधाम के साथ मनाया।निजी होटल में दर्जनों की संख्या में एकत्रित छात्र छात्राओं ने एडवोकेट देवाशीष नेगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही केक भी काटा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने उपस्थित सभी युवाओं को धन्यवाद देते हुए जन्मदिन पर दूरभाष,व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले मित्रों एवं वरिष्ठजनों का भी आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी ललित खोलिया, मंत्री देवेंद्र राणा, छात्र महासंघ अध्यक्ष वरूण कपकोटी,अभाविप के प्रदेश संयोजक निर्मल तड़ागी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो कन्हैया बिष्ट,अभाविप की जिला सह संयोजक दिव्या जोशी, अभाविप की पूर्व कुमाऊं सह संयोजक निशा बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव एवं भाजयुमो के नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, छात्रसंघ सांस्कृतिक संयोजक रोहित बेलवाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष युवम बोहरा,पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पंकज फर्त्याल, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव दीपक कनवाल,पूर्व जिला मंत्री संदीप श्रीवास्तव, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव रजत मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चेतन प्रताप सिंह,भाजपा नगर मंत्री धीरज बोरा,पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश भण्डारी, छात्र नेता अमित बुधौड़ी, भाजयुमो नगर मंत्री त्रिलोक रौतेला,मनीष कनवाल,कमल नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *