अल्मोड़ा-आज पोखरखाली में सुधीर जोशी के घर के भीतर दोपहर में अचानक रसेल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप घुस गया।जिससे घर के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई और सभी घर से बाहर आ गए। उनके द्वारा इसकी सूचना प्रेमी जनरल स्टोर के स्वामी प्रेम प्रकाश जोशी को दी गई। इसके बाद प्रेम प्रकाश जोशी के द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू को फोन किया गया।सूचना पाकर बिना समय गवाए भाजपा नगर अध्यक्ष वन विभाग के कर्मचारी एवं अपनी साथियों के साथ सुधीर जोशी के घर पहुंचे तथा रसेल वाइपर को पकड़ने की कार्रवाई की।काफी कोशिशों के बाद रसेल वाइपर उनकी पकड़ में आया जिसको बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।विदित हो कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में घरों में सांप घुसने की लगातार घटनाएं हो रही हैं और अधिकतर जगह भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू के द्वारा ही सांप पकड़ने का कार्य किया जा रहा है।उनके द्वारा विगत वर्षों से ही लगातार लोगों के घरों में घुसे सांपों को पकड़ लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है।इसलिए अब जिसके घर में भी सांप घुसता है तो लोग वन विभाग से पहले भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू को इसकी सूचना देते हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि तत्काल वे मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू करेंगे और लगातार लोगों के द्वारा सूचना देने पर आधे घंटे के भीतर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू मौके पर पहुंच जा रहे हैं।विदित हो कि पहाड़ों की भौगोलिक स्थिति विषम है एवं मकान के आसपास खेत,झाड़ियां होने के कारण अधिकतर ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसमें सांप लोगों के घरों में घुस जाते हैं।ऐसे में लोगों में हड़बड़हट होती है।बता देना चाहेंगे कि अल्मोड़ा में सपेरे भी नहीं है जो सांपों को पकड़ सके।ऐसे में अमित शाह मोनू लगातार लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं।रात्रि के समय भी लोगों के घरों में सांप घुसने की घटना संज्ञान में आने पर वे रात्रि में भी लोगों की मदद के लिए जा रहे हैं।अमित शाह मोनू के सरल स्वभाव एवं लोगों की मदद करने में अग्रणी रहने के कारण लगातार वे सराहना के पात्र बनते हैं।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू भाजपा प्रतिनिधि होने के साथ-साथ ही लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद भी हैं।लगातार वे पूरे नगर में सक्रियता से जन सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं।इसके साथ ही चिकित्सालय पहुंचे जिन रोगियों को रक्त की आवश्यकता होती है उसमें भी अमित शाह मोनू अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करते हैं और स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ ही जरूरतमंदों के लिए वालंटियर भी ढूंढ कर लाते हैं। उनका यह स्वभाव उन्हें अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं की पंक्ति में अग्रणी खड़ा करता है।उनके कार्यों से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी भी लगातार वर्तमान में उनके साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं।आज सांप का रेस्क्यू करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी,गोलू भट्ट,वन विभाग के राहुल मनराल,नीरज नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *