अल्मोड़ा-दो माह से नगर निगम अल्मोड़ा के सफाई कर्मचारियों व कार्यालय कर्मचारियों को महा अगस्त व सितम्बर का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।जिस मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा 1 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।आज केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा से वार्ता की गई जिसमे मंत्री के द्वारा नगर विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से फोन पर वार्ता की कि एक दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।मंत्री अजय टम्टा के द्वारा कराई गई वार्ता व आश्वासन पर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर राजपाल पवार प्रदेश महामंत्री देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ,दीपक चंदेल अध्यक्ष,राजेश टांक महासचिव,दीपक शैलानी, बंटी घनश्याम,अशोक,नरेश, दर्शन,चन्दन,राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
