बागेश्वर-आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद इकाई द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव रही। यहां विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा की गायन नृत्य भाषण एवं अन्य कार्यक्रम किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंती देव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य करते आ रही है।इसके कई उदाहरण आज समाज में हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्रों के मध्य अपने विचार रख कर उनके मध्य मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम में वंदना जोशी,ललिता थापा,प्रेरणा रावत,अंकित मेहरा,संजना टम्टा,जिला संयोजक सौरभ जोशी,हरेन्द्र दानू, राहुल जोशी,दीपक टाकुली आदि मौजूद रहे।