अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव के आयोजन को तैयारियां तेज हो गई है। रविवार को दशहरा महोत्सव समिति की बैठक हुई। जिसमें दशहरा महोत्सव को भव्य रूप देने के साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें किशन लाल को दशहरा समिति का मुख्य संयोजक एवं अजीत कार्की को अध्यक्ष बनाया गया।नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर नगर में भव्य रूप से रावण परिवार के पुतलों का जुलूस निकाला जाएगा। इधर बैठक में मुख्य संयोजक के अलावा दीपक साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दीप जोशी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यहां बैठक में हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, अमित साह मोनू,राजेंद्र तिवारी, दीप लाल साह, अमरनाथ नेगी,दीप सिंह डांगी, राजेंद्र तिवारी,सलमान अंसारी, मनोज सनवाल, प्रांतीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, राबिन भण्डारी,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, प्रत्येश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *