अल्मोड़ा-आज मन की बात कार्यक्रम अल्मोड़ा नगर मण्डल के बूथ संख्या 149 ढूंगाधारा में भी सुना गया। निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देश में ही नहीं वरन विदेशों में भी लोग सुनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ऐसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिनके दूरगामी परिणाम होंगे।मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट,सौरव पांडे,दीपक‌ चुफाल,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,नगर मंत्री दिशांत पवार,आदित्य बिष्ट,प्रकाश बोरा,उमेश रैक्वाल,संजय मटेला, राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।इसके बाद वृहद सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *