लमगड़ा-रविवार को विकासखंड लमगड़ा के जलना में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसका आज फाइनल मैच ढौरा और जलना के बीच खेला गया।जिसमें ढौरा की टीम विजेता रही और जलना की टीम उपविजेता रही।मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज रावत,हेम आर्या,प्रधान तुड़ैली राजेंद्र बिष्ट,सरपंच सुंदर बिष्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल मेर,मोहित बिष्ट,जीवन नैनवाल,पान सिंह सतवाल,प्रधान सत्यों भगवत सिंह, गोविंद सिंह,सरपंच दीवान सिंह, जसवंत सतवाल,नरेंद्र सतवाल,महेंद्र सिंह,पूरन सिंह,दीपू बिष्ट,हरीश सिजवाली,चन्दन बोरा,मोहन जोशी, दीप जोशी,हेम जोशी,पूर्व प्रधान राजू जोशी आदि रहे।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।उन्होंने कांंग्रेस सरकार आने के बाद लमगड़ा और धौलादेवी में खेल के लिए बड़ा मैदान निश्चित रूप से बनाने का आश्वासन दिया।
