अल्मोड़ा-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा राज्य में भाजपा सरकार होने का अल्मोड़ा विधानसभा की जनता को लगातार लाभ दिलवा रहे हैं तथा जनहित के विकास कार्यों को लगातार स्वीकृत कराने में तत्पर हैं इसके साथ ही वे अल्मोड़ा की समस्याओं को लेकर निरन्तर गंभीर नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पहल, बेतालेश्वर,स्यालीधार मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था।जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही उक्त मोटरमार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।वर्षों से डामरीकरण की राह ताक रही इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनता ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *