अल्मोड़ा-पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आज भाजपा कार्यकर्ताओ ने अल्मोड़ा नगर में सदस्यता अभियान चलाया।जिला मंत्री देवासीश नेगी ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत मिलन चौक से की तथा पूरी बाजार में लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कराई।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री देवाशीस नेगी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास राजस्थान हुआ था।उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था।नागला चंद्रभान दीनदयाल जी का पैतृक गांव था। और नगला चंद्रभान के निवासी थे।उनकी माता का नाम रामप्यारी था जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।पिता रेलवे में जलेसर रोड स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर थे।1937 में जब वह कानपुर से बी०ए० कर थे,अपने सहपाठी बालूजी महाशब्दे की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आये।संघ के संस्थापक डॉ० हेडगेवार का सान्निध्य कानपुर में ही मिला। उपाध्याय जी ने पढ़ाई पूरी होने के बाद संघ का दो वर्षों का प्रशिक्षण पूर्ण किया और संघ के जीवनव्रती प्रचारक हो गये। आजीवन संघ के प्रचारक रहे।संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। गुरुजी (गोलवलकर जी) की प्रेरणा इसमें निहित थी। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ। उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने। इस अधिवेशन में पारित 15 प्रस्तावों में से 7 उपाध्याय जी ने प्रस्तुत किये। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं,तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।इस अवसर पर शाकिब सिद्धिकी, सरदार अरविंद सिंह,दीपक पंत,प्रेम नेगी,कमलेश मेहरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *