अल्मोड़ा-आज भाजपा ग्रामीण मंडल की होटल सरस्वती इन धारानौला चीनाखान में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम 2024 की समीक्षा बैठक में पूर्व रक्षा मंत्रालय,पर्यटन मंत्रालय राज्य मंत्री,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड,वर्तमान सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट द्वारा की गई।उनके द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अभियान को आगे बढ़ाने के लिए,इसकी समीक्षा के लिए,कुछ तकनीकी व्यवहारिक जो दिक्कते लोगों के सामने आई है उनके निवारण के लिए और अन्य फैसलों के लिए यहां बैठक रखी गई है।कहा कि यह सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई नई चीज नहीं है।हर बार हम संगठन पर्व के पहले सदस्यता अभियान करते हैं और हर 6 साल में प्रत्येक सदस्य फिर से सदस्य बनते हैं।चुनाव भी होता है यह हमारी परंपरा हैं।इस कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष अल्मोड़ा बागेश्वर गिरीश खोलिया,कार्यक्रम के अध्यक्ष व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,जिला महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट,सदस्यता अभियान संयोजक प्रकाश भट्ट,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,राजीव गुरुरानी,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिपाल बिष्ट,दर्शन रावत,भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा बीना नयाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिराडी,कार्यक्रम संचालक व मंडल महामंत्री भाजपा कमल अधिकारी,भाजपा मंडल मंत्री राजेंद्र लटवाल,मीडिया प्रभारी हितेश भट्ट, अध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण कन्हैया बिष्ट,मंडल महामंत्री कनक पंत,मंडल उपाध्यक्ष शुभम चौहान,मंडल मंत्री दीपेंद्र राणा,पूर्व व्यापार मंडल महासचिव राहुल बिष्ट,मुकेश कुमार,किशन भंडारी,चंदन मेर,लता बोरा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *