अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा रथ द्वारा अल्मोड़ा जिले में दो दिवसीय जागरूकता शिविर व प्रचार प्रसारों के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 24/09/2024 को पैरा लीगल वालिटियर गोविन्दी बिष्ट,नीमा बिनवाल व भावना तिवारी द्वारा तहसील अल्मोड़ा में विधिक सेवा रथ का द्वितीय दिवस की शुरुआत

होली डे होम,अल्मोड़ा इंटर कालेज,चौघान पाटा,राजा आनन्द सिहं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,शिखर तिराहे, महिला पालिटेक्निक पातालदेवी,एन टी डी,कपड़खान व ग्राम बसोली तक विद्यार्थियों व ग्रामीणों की जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता,लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई।

विधिक सेवा रथ में निरीक्षण पुलिस लाइन से दरवान सिहं मेहरा यातायात प्रभारी व पुष्कर सिंह कांस्टेबल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्षेत्र,यातायात के नियमों,मोटर वाहन अधिनियम,नशे के दुष्परिणाम,उपचार व बचाव,निशुल्क कानूनी सहायता तथा निशुल्क रूप से अधिवक्ता दिलाये जानेे,महिलाओं के अधिकार इत्यादि विषयों पर जागरूक कर सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *