अल्मोड़ा-आज दिनांक 24 सितम्बर 2024 को डॉ प्रांशु डेनियल जिला क्षयरोग अधिकारी/जिला नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम जनपद अल्मोड़ा के निर्देशन में Intensified IEC Campaign के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के युवाओं को एच.आई.वी/एड्स के प्रति जागरूकता हेतु नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के यूथ क्लब सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं में गलत संगति से एच.आई.वी. व एड्स जैसी बीमारी के फैलने व उसके रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन टीचर ट्रेनिंग सेंटर निकट जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में संपादित किया गया।

“जागरूकता कार्यशाला”

उक्त नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देने वाले यूथ क्लब सदस्यों को अतिथि द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।सभा का संचालन भगवत मनराल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा किया गया,आई.सी.टी.सी. काउंसलर श्रीमती उर्मिला जोशी द्वारा एच.आई.वी व एड्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही एस.टी.आई. काउंसलर सुश्री हेमलता भट्ट द्वारा महिलाओं में एड्स के फैलने के कारण व बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

“कार्यशाला में उपस्थित लोग”

ग्रास एन.जी.ओ. के सदस्य गिरीश जोशी द्वारा एड्स नियंत्रण हेतु जनपद में बाहर से आने वाले नागरिकों हेतु ग्रास एन.जी.ओ. द्वारा काउंसिलिग व कंडोम वितरण व एच.आई.वी. जॉच शिविर इत्यादि कार्य किए जानें की जानकारी उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर प्रमोद जंगपांगी ए.सी.एम.ओ.,नरेंद्र कुमार, एपिडेमियोलाजिस्ट,आनंद मेहता, एस.टी.एस,मनोज रावत,डी.पी.एस व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक व संदीप नयाल सदस्य नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा,संदीप अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन,टीचर ट्रेनिंग सेंटर अल्मोड़ा के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *