जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने शनिवार को जागेश्वर विधान सभा के चगेठी,डूंगरा,बसोली,कांन्डानौला,टकोली,आरा सलपड आदि गांवों में कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के सुख दुख व विवाह समारोहों में भागीदारी कर शुभकामनायें दी तथा स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।श्री पान्डेय ने क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में इन जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे।रविवार को श्री पाण्डे ने जागेश्वर विधानसभा के जागेश्वर,भगरतोला,चरचाली आदि गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर जनता की समस्याएं जानी एवं निदान हेतु सक्षम अधिकारियों से वार्ता की।