अल्मोड़ा-आगामी दुर्गा महोत्सव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कर्नल सतीश चंद्र लोहनी पार्क चौघानपाटा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद लाल चौधरी ने व संचालन महामंत्री मनीष जोशी द्वारा किया गया। बैठक में महोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई और पिछले सालों के अनुभवों को साझा करते हुए इस वर्ष के कार्यक्रमों को और भी भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। चौधरी ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके योगदान से ही हर साल यह उत्सव धूमधाम से संपन्न होता है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जाएगी, जो इस आयोजन को खास बनाएगी साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा को विशेष भव्यता देने की योजना बनाई गई है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए गायन, नृत्य, मेहंदी और झोड़े जैसे लोक कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी नवरात्र की हर रात स्थानीय और बाहरी कलाकारों द्वारा देवी गीतों का गायन किया जाएगा जिससे भक्तों को आध्यात्मिक आनंद के साथ सांस्कृतिक रसास्वादन भी प्राप्त होगा। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें दिनकर भट्ट को पुनः अध्यक्ष एवं मनीष जोशी को महामंत्री घोषित किया गया। उपाध्यक्ष अरुण रौतेला सूरज वाणी पुराण नाथ गोस्वामी राहुल बोहरा एवं चंदन, संयुक्त सचिव धीरज शाह को चुना गया। बैठक में सभासद हेमचंद तिवारी, हरीश कनवाल, गोविंद बल्लभ जोशी, रवि रौतेला, पूरन नाथ गोस्वामी, दीवान सिंह बिष्ट, दिनेश पांडे, राहुल गोस्वामी कृष्ण बहादुर सिंह, संतोष गोस्वामी, संजय बिष्ट, चंदन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
