अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरयू शेराघाट अल्मोड़ा पेयजल पंपिंग योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में श्री शर्मा ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में पेयजल की गंभीर समस्या है जिसमें अल्मोड़ा नगर एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वे लंबे समय से सरयू शेराघाट अल्मोड़ा पंपिंग पेयजल योजना की स्वीकृति हेतु अनुरोध करते आ रहे हैं।वर्तमान में अल्मोड़ा एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेयजल की समस्या गंभीर बनती जा रही है जिसके समाधान के लिए उक्त योजना को यथा शीघ्र स्वीकृति प्रदान किया जाना आवश्यक है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि क्षेत्र की पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरयू शेराघाट अल्मोड़ा पेयजल पंपिंग योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेंगे।पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा जिसके लिये मुख्यमंत्री ने पेयजल सचिव को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *